{"_id":"5cb4db8cbdec2213e30560ff","slug":"burn-farm-and-household-goods-by-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से खेत व गृहस्थी का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से खेत व गृहस्थी का सामान जला
Tue, 16 Apr 2019 12:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
auraiya
auraiya
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 16 Apr 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंडपुर में घर में लगी आग को बुझाते ग्रामीण
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला/सहार (औरैया)। अलग-अलग जगह आग लगने की दो घटनाएं हुई। बेला थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंसई में एक खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दूसरी घटना में सहार चौकी क्षेत्र के ग्राम पंडपुर स्थित एक घर में लगी आग में गृहस्थी का सारा सामान जल गया।
सोमवार को बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत सहार चौकी की ग्राम पंचायत बंसई में दोपहर लगभग दो बजे गेहूं के खेतों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते खेत में खड़ी लगभग ढाई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ये खेत हमीद खां पुत्र महताब खां व सुरेंद्र पुत्र अजय पाल सिंह के थे। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान के सूचना देने पर मौके पर सियाराम वर्मा लेखपाल ने पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया।
वहीं, बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सहार के पास स्थित ग्राम पंडपुर में राजेश पुत्र मुलायम सिंह सेंगर के मकान में आग लग गई। आग ने राजेश के घर के पांच कमरों को चपेट में ले लिया। इससे घर में रखा सारा सामान गेहूं, धान, लाही के अलावा घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर लगभग एक घंटे में काबू पाया जा सका। हालांकि इस बीच किसी ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी, लेकिन जब तक फायर की गाड़ी घटना स्थल तक पहुंच पाती, तब तक ग्रामीणों ने आग बुझा ली।
विज्ञापन
----