फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bullion trader Kamalkant arrested from Patna

Auraiya News: सराफा कारोबारी कमलकांत पटना से गिरफ्तार

Thu, 18 Dec 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 18 Dec 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Bullion trader Kamalkant arrested from Patna
औरैया। असलहा और कारतूसों की तस्करी में वांछित सराफा कारोबारी कमलकांत वर्मा को एनआईए ने मंगलवार को पटना से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सूत्रों का दावा है कि वह एनआईए के नोटिस पर अपना पक्ष रखने गए थे, वहां एनआईए ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी का मेमो भी स्थानीय पुलिस के माध्यम से परिवार को भेजा गया है।

बिहार में अवैध असलहा और कारतूसों की तस्करी के मामले में एनआईए ने 4 दिसंबर को सराफा कारोबारी कमलकांत वर्मा, उनके परिवार और करीबियों के घर व प्रतिष्ठानों पर छापा मारा था। यहां से टीम ने नकदी, असलहे, कारतूस, कारें आदि सामान सीज किया था। इसके बाद से ही एनआईए को कमलकांत की तलाश थी, लेकिन कमलकांत उनके हत्थे नहीं चढ़ रहा था।
विज्ञापन

इसके लिए टीम ने कमलकांत के साथ-साथ उनके भाइयों अजयकांत व रविकांत के अलावा दोस्त राजकुमार सक्सेना को नोटिस भेजा था। इसके अलावा प्रॉपर्टी के काम में साझेदार तीन अन्य शहर के लोगों को भी नोटिस भेजा गया था। इसमें बारी-बारी से सभी एनआईए पटना कार्यालय में पेश हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार 16 दिसंबर को कमलकांत वर्मा को बुलाया गया था। इस पर कमलकांत अपना पक्ष रखने के लिए एनआईए कार्यालय पटना गए थे। वहां पूछताछ के बार एनआईए ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अब तक एनआईए ने इसकी पुष्टि के लिए कोई प्रेसनोट जारी नहीं किया है। सूत्रों का दावा है कि स्थानीय पुलिस के माध्यम से परिवार को कमलकांत की गिरफ्तारी का मेमो भेजा गया है।

इसलिए जाल में फंस गया कमलकांत
सूत्रों के अनुसार अब तक एनआईए ने पटना बुलाकर जितने भी लोगों से पूछताछ की, उन्हें बातचीत के बाद वापस घर भेज दिया। करीब पांच लोग अब तक एनआईए के पटना स्थित कार्यालय में पेश हो चुके हैं। ऐसे में कमलकांत को लगा कि शायद पूछताछ के बाद उसे भी गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। बस इसी के चलते कमलकांत एनआईए के जाल में फंस गया। सूत्रों के अनुसार जब वह एनआईए कार्यालय पहुंचा तो उसके खिलाफ पुख्ता साक्ष्य होने के चलते उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


परिवार के अन्य लोगों की भी हो सकती है गिरफ्तारी
कमलकांत की गिरफ्तारी के बाद परिवार के कुछ अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। दरअसल, कमलकांत के परिवार के ही एक घर से कुछ अवैध कारतूस एनआईए टीम को मिले थे। इसके साथ ही एक महिला की भी संलिप्तता की बात एनआईए के सामने आई है। जल्द ही इन दोनों की ही गिरफ्तारी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed