फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bulldozer run on temporary shops, freed from illegal occupation

Auraiya: अस्थाई दुकानों पर चला बुलडोजर, अवैध कब्जे से कराया मुक्त, तहसीलदार बोले- कई बार दी थी चेतावनी

Sat, 01 Jul 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 01 Jul 2023 11:52 PM IST
सार

तहसीलदार सदर रणवीर सिंह ने बताया की अवैध कब्जे को हटाने के लिए दुकानदारों से कई बार कहा जा चुका था। यह आराजी दरगाह की गाटा संख्या 906 की जमीन है। इसमे सरकारी तालाब और सड़क है। इस पर कुछ लोग अवैध कब्जा किए थे, जो हटवाया गया है।

विज्ञापन
Bulldozer run on temporary shops, freed from illegal occupation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में फफूंद कस्बे के तिराह चमनगंज पर नाला के नजदीक स्थित तालाब और सड़क की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किए दुकानदारों को हटाया गया। जिला प्रशासन ने नगर पंचायत की टीम की मदद से बोल्डोजर से ढाह दिया गया।

विज्ञापन

फफूंद कस्बे के तिराहा चमनगंज नाले के नजदीक दिबियापुर और फफूंद रोड किनारे तालाब की करोड़ों रुपये की बेशकीमती जमीन है। तालाब से ही सटी हुई मुख्य सड़क की भी कुछ जमीन है। जिस पर कुछ दुकानदार टट्टर, खोखा और टीन डालकर अवैध कब्जा किए थे।
विज्ञापन

इसको लेकर तहसीलदार सदर ने मौखिक रूप से कब्जा हटाने के लिए दुकानदारों को समय भी दिया था। इसके बाद भी जब कब्जा नहीं हटा तो शनिवार शाम को तहसीलदार सदर रणवीर सिंह, नायब तहसीलदार, पुलिस फोर्स और नगर पंचायत की टीम के साथ वहां पहुंचे और कब्जा हटाने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन कब्जा नहीं हटने पर प्रशासन ने बुल्डोजर की मदद से उसे गिरा दिया, जिसके बाद वहां मौजूद मलवे को नगर पंचायत की टीम ने अपने ट्रैक्टर पर लादकर जब्त कर लिया। दुकानों को ढाहने के संबंध में वहां खोखा पेटी, टट्टर और टीन शेड रखे दुकानदार सद्दाम,नफीस,आदि ने बताया की बिना किसी सूचना के अचानक से राजस्व विभाग की टीम ने आकर बुल्डोजर से दुकानें तोड़ना शुरू कर दी।

इससे उनका काफी सामान भी टूट गया और उन्हे भारी नुक्सान उठाना पड़ा। इस संबंध में तहसीलदार सदर रणवीर सिंह ने बताया की अवैध कब्जे को हटाने के लिए दुकानदारों से कई बार कहा जा चुका था। यह आराजी दरगाह की गाटा संख्या 906 की जमीन है जिसमे सरकारी तालाब और सड़क है इस पर कुछ लोग अवैध कब्जा किए थे जो हटवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed