फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Building a home has become costlier; prices of *maurang* (coarse sand) and *gitti* (crushed stone) have surged due to the closure of riverbed quarries.

Auraiya News: आशियाना बनाना हुआ महंगा, घाट बंद होने से मौरंग-गिट्टी के दामों में उछाल

Sat, 05 Sep 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 05 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Building a home has become costlier; prices of *maurang* (coarse sand) and *gitti* (crushed stone) have surged due to the closure of riverbed quarries.
दिबियापुर फफूंद मार्ग पर दुकान पर बिक्री के लिए रखी मौरंग व गिट्टी। संवाद
औरैया। लगातार हो रही बारिश से खनन बंद हैं, इससे मौरंग और गिट्टी की आवक कम हो रही है। खनन रुकने के कारण बाजार में डंप सामग्री की ही सप्लाई हो रही है। जिसका फायदा उठाकर कीमतें तेजी से बढ़ा दी गई हैं। इसका सीधा असर अपना मकान बना रहे आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। बजट बिगड़ने से कई निर्माण कार्य बीच में ही रुकने की नौबत आ गई है। व्यापारियों का कहना है कि जब तक खनन दोबारा शुरू नहीं होगा, तब तक दामों में राहत मिलने के आसार बेहद कम हैं।
विज्ञापन

------
बाजार में निर्माण सामग्री के मौजूदा भाव
मौरंग (प्लास्टर) : 5,000 (80 फीट) 5,500 रुपये (100 फीट)
मौरंग (चिनाई) : 4,400 (80 फीट) 4,800 रुपये (100 फीट)
गिट्टी (लैंटर) : 4,300 (80 फीट) 5,300 रुपये (100 फीट)
गिट्टी (आधा इंची) : 4,000 (80 फीट) 4,900 रुपये (100 फीट)
-----
मांग के मुताबिक नहीं हो रही सप्लाई

लगातार बारिश से खनन घाट पूरी तरह बंद है। आवक रुकने से बाजार में मांग के मुताबिक सप्लाई नहीं हो पा रही है। मजबूरी में डंप किया माल ऊंचे दामों पर खरीदकर बेच रहे हैं। जब तक खनन दोबारा शुरू नहीं होगा तब तक मौरंग और गिट्टी के दाम में कोई गिरावट देखने को नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

- बबलू दुबे, व्यापारी
---

इस बार अचानक बढ़ी मांग और कम सप्लाई के कारण कीमतें उम्मीद से ज्यादा बढ़ गई हैं। बाहर से आने वाली गिट्टी और मौरंग की गाड़ियों का भाड़ा भी बढ़ गया है। वाजिब रेट पर ही माल देने की कोशिश कर रहे हैं, मगर पीछे से ही माल महंगा मिलने की वजह से दाम बढ़ाना हमारी मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रजनीश दुबे, व्यापारी
----

जो स्टॉक पहले से डंप था उसी से काम चलाया जा रहा है। स्टॉक सीमित होने के कारण रोजाना दामों में उतार-चढ़ाव आ रहा है।नए सिरे से पट्टे चालू नहीं होते तब तक निर्माण सामग्री की दरों में यह तेजी बनी रहने की पूरी संभावना है।
- मुकेश कुमार, व्यापारी
----

जो लोग पहले पूरी ट्रॉली या बड़ा ट्रक माल एक साथ मंगवाते थे, वे अब जरूरत के हिसाब से थोड़ा-थोड़ा सामान ही खरीद रहे हैं। आशियाना बना रहे लोगों के लिए यह समय काफी भारी है। उम्मीद है कि जल्द से जल्द मौसम साफ हो और घाट खुलें, ताकि सप्लाई सामान्य हो और लोगों को राहत मिले।

- अंकुर सिंह

दिबियापुर फफूंद मार्ग पर दुकान पर बिक्री के लिए रखी मौरंग व गिट्टी। संवाद

दिबियापुर फफूंद मार्ग पर दुकान पर बिक्री के लिए रखी मौरंग व गिट्टी। संवाद

दिबियापुर फफूंद मार्ग पर दुकान पर बिक्री के लिए रखी मौरंग व गिट्टी। संवाद

दिबियापुर फफूंद मार्ग पर दुकान पर बिक्री के लिए रखी मौरंग व गिट्टी। संवाद

दिबियापुर फफूंद मार्ग पर दुकान पर बिक्री के लिए रखी मौरंग व गिट्टी। संवाद

दिबियापुर फफूंद मार्ग पर दुकान पर बिक्री के लिए रखी मौरंग व गिट्टी। संवाद

दिबियापुर फफूंद मार्ग पर दुकान पर बिक्री के लिए रखी मौरंग व गिट्टी। संवाद

दिबियापुर फफूंद मार्ग पर दुकान पर बिक्री के लिए रखी मौरंग व गिट्टी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed