फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Budget of crores, yet the wire is dilapidated, transformer overload

Auraiya News: करोड़ों का बजट, फिर भी तार जर्जर, ट्रांसफार्मर ओवरलोड

Mon, 10 Jul 2023 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Budget of crores, yet the wire is dilapidated, transformer overload
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया।
जर्जर तार और ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के लिए विद्युत विभाग के पास रिवैंप योजना में करोड़ाें का बजट है। इसके बावजूद खामियों को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। इसका असर बिजली आपूर्ति पर पड़ रहा है। हर घंटे फाल्ट हो रहे हैं, लोग खतरों के बीच रहने को मजबूर है।

जिले में 130 करोड़ की रिवैंप योजना अभी तक पूरी तरह धरातल पर नहीं उतर सकी है। हालात यह है कि शहर के रिहायशी इलाकों में जर्जर केबल, खंभे व खुले में रखे ट्रांसफार्मर हादसे का सबब बने हैं। कई इलाकों में बल्लियों के सहारे आपूर्ति दी जा रही है। जिम्मेदारों को चाहिए कम से कम बरसात को देखते हुए मुख्य समस्याएं समय रहते दूर करा दें।
विज्ञापन

योजना के तहत बिजली अव्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कार्यदायी संस्था लूमिनो इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने जनवरी माह से काम शुरू किया था। कंपनी की ओर से औरैया सदर डिवीजन व दिबियापुर डिवीजन में काम कराया जाना है। शुरुआती दौर में दो माह तक कंपनी सामान जुटाने में लगी रही। इसके बाद शुरू किए गए काम की गति धीमी होने के चलते पहले फेज में पोल लगाने व केबिल बदलने का काम महज 10 प्रतिशत ही पूरा हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई इलाके आज भी ऐसे हैं जहां बल्लियों के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। सड़कों किनारे से लेकर बस्तियों में जर्जर खंभे व तार हादसे को दावत दे रहे हैं। इनसे फाल्ट होने से साथ ही खतरा बढ़ा है।



----

केबल व पोल लगाने का होगा काम



योजना के तहत जिले में जर्जर तार व खंभे बदले जाने हैं। ज्यादा लाइन लाॅस वाले क्षेत्रों में तारों को हटाकर एरियल बंस कंडक्टर लगाए जाने हैं। इसके लिए 130 करोड़ के बजट से 19 हजार किलोमीटर बिजली की केबल व 27 हजार बिजली के पोल लगाने का काम किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है काम पूरा करने के लिए 2025 तक डेड लाइन दी गई है। अभी तक जिम्मेदार 10 फीसदी काम का दावा कर रहे हैं।

-------------



इन इलाकों में बल्लियों के सहारे आपूर्ति

जिले में रिवैंप योजना के लागू होने के छह माह बाद भी शहर के मोहल्ला बनारसीदास, दयालपुर, आर्य नगर में बल्लियों के सहारे उपभोक्ताओं के घरों तक बिजली केबल खिंची हुई है। हालत यह है कि इन मोहल्लों के उपभोक्ताओं की ओर से कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर पोल लगवाए जाने और केबल खिंचवाने की गुहार लगाई गई, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

----------------

औरैया व दिबियापुर डिवीजन के गांव व फीडर जिन पर होना है काम

औरैया ---

पॉवर सब स्टेशन- फीडर- गांव

13 60 413

दिबियापुर ----

पॉवर सब- स्टेशन फीडर- गांव

16 64 435



-------



रिवैंप योजना के तहत जिले में कार्यदायी संस्था लूमिनो की ओर से पहले चरण में पोल व बिजली केबल बदलने का काम किया जा रहा है। शुरुआती दौर में काम की गति धीमी है। इसके लिए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों व कर्मचारियों से वार्ता कर काम की गति को तेज कराया जा रहा है। जिससे डेड लाइन पूरा होने तक जिले भर में रिवैंप योजना के तहत लागू सभी काम किए जा सकें। - महेंद्र कुमार, उप खंड अधिकारी/नोडल अधिकारी रिवैंप योजना, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article