{"_id":"5e25f33d8ebc3e4af34096dc","slug":"bsnl-auraiya-news-knp539672811","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न मिलने से खफा बीएसएनएल कर्मी ले रहे वीआरएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन न मिलने से खफा बीएसएनएल कर्मी ले रहे वीआरएस
विज्ञापन
औरैया। भारत संचार निगम लिमिटेड में काम करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को दो साल से वेतन नहीं मिल रहा है। इससे खफा अधिकारियों व कर्मचारियों ने वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) लेना शुरू कर दिया है। औरैया के बीएसएनएल केंद्र के सात अधिकारियों और पांच कर्मचारियों ने वीआरएस के लिए आवेदन किया है। इसके चलते 31 जनवरी को इन सभी को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मिल जाएगी। ऐसे में एक्सचेंज पर मात्र दो कर्मचारी ही बाकी रह जाएंगे।
बीएसएनएल औरैया केंद्र में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को दो साल से वेतन नहीं मिला है। इससे वह परेशान हैं। इस बारे में आफिस के प्रभारी गजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उनके सेवानिवृत्त होने के अभी पांच साल बाकी हैं, लेकिन दो सालों से उन्हें वेतन नहीं मिला है। ऐसे में मजबूरीवश में वीआरएस लेना पड़ रहा है। वहीं, केंद्र के सूत्रों के मुताबिक औरैया बीएसएनएल केंद्र पर कार्यरत सात अधिकारियों गजेंद्र सिंह, अंसार अहमद, जेई इनकी दो साल सेवा अवधि शेष है। सुरेश त्रिपाठी फोन मैकेनिक इनकी चार साल सेवा बाकी है। कृपा राम फोन मैकेनिक की तीन साल की सेवा अवधि शेष है के अलावा जेई विलास बाबू इनकी तीन साल की सेवा अवधि बाकी है ने भी स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति के लिए आवेदन किया था। इन सभी की सेवाएं 31 जनवरी को समाप्त हो जाएंगी। विभागीय लोगों का कहना है कि वेतन न मिलने के चलते बीएसएनएल इटावा केंद्र से संचालित कार्यालयों के लगभग 40 कर्मचारी और अधिकारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्त ले चुके हैं।