{"_id":"6a65001f73f30113080bf253","slug":"bsc-student-battling-illness-passes-away-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1598893-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बीमारी से जूझ रही बीएससी की छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बीमारी से जूझ रही बीएससी की छात्रा की मौत
Sat, 25 Jul 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। मोहल्ला गांधी नगर में शनिवार सुबह 21 वर्षीय छात्रा की बीमारी से मौत हो गई। गांधी नगर निवासी संजय सिंह की बेटी कीर्ति बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा थी।
पिता ने बताया कि कीर्ति काफी समय से स्नोफिलिया और ब्रेस्ट में गांठ की समस्या से पीड़ित थी। शुक्रवार शाम खाना खाने के बाद अचानक उसकी हालत खराब हो गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने राहत मिलने पर घर भेज दिया। शनिवार सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई।
घबराए परिजन उसे दोबारा सीएचसी बिधूना लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। परिवार मूल रूप से कन्नौज जिले के सौरिख क्षेत्र के रहने वाले हैं। छात्रा की मां रेखा देवी का निधन पहले ही हो चुका है।
विज्ञापन
परिवार में पिता संजय सिंह और एक भाई है। कोतवाल विनेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजन ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया था। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।