फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Brother said, I and father killed sister

बंद मकान से जेवर व नकदी समेत दो लाख की चोरी

Sat, 01 Oct 2022 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Brother said, I and father killed sister
सहायल। बंद मकान से चोरों ने नकदी व जेवर समेत करीब दो लाख का समान पार कर दिया। दो माह बाद शुक्रवार को घर लौटे गृहस्वामी को चोरी की जानकारी हुई। पुलिस रिपोर्ट दर्जकर कुछ लोगों से पूछताछ कर रही।
विज्ञापन

लहरापुर गांव निवासी बाबुल पाल ने बताया कि वह हरदोई में प्राइवेट नौकरी करते है। करीब दो माह से वह पत्नी व बच्चों के साथ वहीं पर रहे थे। शुक्रवार सुबह वह हरदोई से घर लौटे तो जाल कटा हुआ था। कमरे में रखा सामान बिखरा, अलमारी में रखे जेवर व 15 हजार रुपये समेत दो लाख रुपये का समान गायब थे। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों व आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की और कार्रवाई का आश्वासन देकर लौट गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के संबंध में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
युवक व किशोरी लापता
दिबियापुर। थाने में क्षेत्र के एक गांव निवासी एक पिता ने तहरीर दी। बताया कि गांव का रितेश उर्फ आशु उनकी नाबलिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। साथ में बेटी अपने नकदी व जेवर भी ले गई। युवक का सहयोग गांव के उदय व हरभान ने किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। इधर, रितेश के पिता ने 28 सितंबर से उसके लापता होने पर गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई है। दरोगा प्रशांत का कहना है कि रिपोर्ट दर्जकर दोनों की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed