फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Brother said, I and father killed sister

भाई बोला हां मैने और पिता ने मिल कर बहन को मार डाला

Sat, 01 Oct 2022 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Brother said, I and father killed sister
औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के सेंगनपुट्ठा निवासी विवाहिता की मौत के मामले में भाई ने पिता के साथ मिलकर बहन की हत्या की बात कुबूल की है। पुलिस ऑनर किलिंग के बिंदु को लेकर जांच में जुटी थी। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य तलाश रही है।
विज्ञापन

सेंगनपुट्ठा निवासी मृतका राखी उर्फ हिर्देश का 28 सितंबर की दोपहर 12 बजे के करीब यमुना में शव मिला था। कालपी के कुटरा मुस्तकिल निवासी पति रिशाल ने पत्नी की हत्या कर फेंके जाने का आरोप लगाकर पुलिस को जानकारी दी थी। मामले में पुलिस ऑनर किलिंग को लेकर जांच पड़ताल कर रही थी। पुलिस ने गुरुवार को दो भाइयों सीपू व शिल्पू उर्फ श्यामवीर को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन

भाइयों ने बहन की बीमारी से मौत होने की बात पुलिस से कही थी। इधर गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया। वहीं, मृतका का पति हत्या की बात को लेकर अड़ा रहा। रात में पुलिस ने भाइयों से सख्ती से पूछताछ की तो राखी का बड़ा भाई शिल्पू टूट गया हत्या की बात कुबूल कर ली। शिल्पू ने पुलिस को बताया कि उसने और पिता ने 25/26 की रात कंबल से गला घोटने के बाद शव को फंदे से लटका दिया था। राखी की हत्या के बाद पड़ोसियों को रोते बिलखते जानकारी दी कि राखी ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद राखी के शव को यमुना में प्रवाहित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे उतारा मौत के घाट
सीओ प्रदीप कुमार के अनुसार पूछताछ में शिल्पू ने बताया कि परिवार के लोग राखी के प्रेम विवाह करने से नाराज थे। वे राखी की दूसरी जगह शादी कराना चाहते थे, लेकिन वह शादी करने को तैयार नहीं थी अक्सर वह रात में पति से बात करती थी। बताया कि 25/26 सितंबर की रात लगभग 12 बजेे बहन जब अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान चुपके से कमरे में पहुंचे भाई ने उसके मुंह पर कंबल डालकर दबा दिया। काफी देर तक मुंह दबा रहने के कारण दम घुटने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसके शव को फंदे पर लटका दिया। कई घंटे तक शव के लटके रहने के कारण जीभ बाहर निकल आई। जिससे आत्महत्या की स्थिति दिखाई देने लगी।

पति की जिद ने पत्नी को दिलाया इंसाफ
प्रेम विवाह के बाद रिशाल और राखी उर्फ हिर्देश कुमारी दो माह तक खुशी खुशी साथ रहे। इसी बीच परिवार के लोग राखी को गुमराह कर अक्तूबर 2021 में अपने साथ ले गए। इसके बाद से वे राखी को रिशाल से बात न करने पर प्रताड़ित करते थे। इसकी जानकारी राखी ने पति रिशाल को दी थी। घटना से पहले भी राखी ने परिवार के लोगों द्वारा मार डालने की धमकी देने की जानकारी पति को दी थी। 25 सितंबर को जब राखी से संपर्क नहीं हो पाया तो उसे अनहोनी की आशंका हुई और उसने पुलिस से गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने जुहीखा पुल से राखी शव बरामद किया था। मामले में पुलिस ने पिता यशवीर, भाई श्यामवीर उर्फ शिल्पू, सीपू, भाभी श्वेता व बुआ समेत एक अज्ञात के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज की थी।
वर्जन
पुलिस हिरासत में भाई ने हत्या की बात स्वीकार की है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
- चारू निगम, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed