{"_id":"6543e8f2b8e8bfd7150dd826","slug":"brokers-weighing-grains-on-the-road-fear-of-accident-auraiya-news-c-211-1-aur1001-4876-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सड़क पर आढ़तों की अनाज की तौल, हादसे का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सड़क पर आढ़तों की अनाज की तौल, हादसे का अंदेशा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। प्रशासन की उदासीनता के चलते बिधूना-बेला के एनएच-91 मार्ग पर कीरतपुर गांव समीप व्यापारियों ने सड़क पर कांटा लगाकर धान खरीद शुरू कर दी है। जिससे एनएच-91 मार्ग पर गुजरने वाले वाहनों के हादसाग्रस्त होने की संभावना बढ़ी है।
बिधूना नगर में उपमंडी समिति होने के बाद भी कई आढ़ती कीरतपुर गांव समीप अपनी दुकान खोले हुए है। एनएच-91 बिधूना बेला मार्ग से दिन में लगभग 300 से 400 डंपर व ट्रकों का आवागमन होता है, लेकिन कुछ आढ़तियों ने अपने-अपने मकानों के सामने सड़क पर धान खरीद करने के लिए कांटे लगाते हुए उपज से भरे बोरे लगा दिए हैं। जिससे धान खरीद कर सड़क का काफी हिस्सा कब्जा कर लिया है। सड़क के सीमित दायरे से वाहनों का आवागमन हो रहा है। ऐसे में वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना भी बढ़ी है।
प्रशासन की उदासीनता के चलते सड़क पर आढ़तियों का व्यापार चल रहा है। जबकि इस मार्ग पर सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। बावजूद अनदेखी बड़े हादसे को दावत देने जैसा है। इस संबंध में एसडीएम निशांत तिवारी ने बताया कि सड़क पर धान खरीदने वाले व्यापारियों के कांटे जल्द हटवाए जाएंगे। सड़क को अवरुद्ध करने वाले लोगों को चिह्नित किया जाएगा।