फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   bride refused to marry after seeing groom age In Auraiya

UP: मंदिर में शादी की रस्मों के बीच दूल्हे को देख अचानक चीख पड़ी दुल्हन; कुछ भी हो जाए इसे न बनाऊंगी जीवनसाथी

Sun, 20 Aug 2023 11:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, औरैया
अमर उजाला नेटवर्क, औरैया Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 20 Aug 2023 11:02 AM IST
सार

औरैया में शादी की रस्मों के बीच उस समय खलल पड़ गया जब वर की उम्र ज्यादा देख वधू ने शादी से इनकार कर दिया। कुदरकोट के अलोपा देवी मंदिर में वर-वधू पक्ष पहुंचे थे। पुलिस के पहुंचने पर वधू को वापस घर भेजा गया। 

विज्ञापन
bride refused to marry after seeing groom age In Auraiya
दुल्हन का शादी से इनकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। रुरुगंज के कुदरकोट स्थित अलोपा देवी मंदिर में शनिवार दोपहर वर-वधू पक्ष शादी के लिए पहुंचे। इस बीच दूल्हे की उम्र ज्यादा देख दल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। मंदिर में मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। 
विज्ञापन


दोनों पक्षों को कुदरकोट थाना ले जाया गया। जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। दुल्हन को उसकी मां के साथ वापस घर भेज दिया गया। कुदरकोट थाना इलाके के एक गांव निवासी युवक अपनी बहन और मां के साथ अलोपा देवी मंदिर पहुंचे। 
विज्ञापन


शादी को लेकर तय कार्यक्रम के तहत दूल्हा पक्ष भी पहुंचा। शादी की रश्में शुरू होती इससे पहले दुल्हन ने दूल्हे की उम्र ज्यादा देख शादी करने से इनकार कर दिया। मंदिर में दुल्हन ने एतराज जताते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले सगे संबंधी दुल्हन को समझाते रहे। लेकिन बात न बनने और मामला बढ़ता देख कुछ लोगों ने कुदरकोट थाना पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों से जानकारी की और समझाने का प्रयास किया। 
 

मगर दुल्हन शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई। इस पर पुलिस समझाने के लिए दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां दोनों पक्षों में समझौता हुआ। दूल्हा पक्ष वापस लौट गया और पुलिस ने दुल्हन को मां और उसके भाई के सुपुर्द कर घर भेज दिया।

 

चर्चा रही कि दुल्हन की उम्र 18 वर्ष थी। जबकि दूल्हे की उम्र 26 वर्ष। कम उम्र को लेकर पुलिस कार्रवाई करती इससे पहले परिजनों ने समझौता करते हुए घर जाना ही मुनासिब समझा। 
 

कुदरकोट थानाध्यक्ष मूलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि वधू शादी के लिए राजी नहीं थी। उम्र को लेकर स्कूल के कागजात तलब किए गए। दोनों पक्ष में समझौता हो जाने पर दूल्हे को वापस घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed