फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bread shade Fire victim Trse

रोटी, छांव को तरसे अग्नि पीड़ित

Fri, 22 Apr 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया Updated Fri, 22 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bread shade Fire victim Trse
ठंडे पड़े अग्नि पीड़ितों के चूल्हे - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के गांव गोहना में चूल्हे की चिंगारी से बुधवार को 14 घर तबाह हो गए थे। अब अग्नि पीड़ित परिवार रोटी के लिए मोहताज हैं। गुरुवार को इनके चूल्हे ठंडे रहे। गृहस्थी का जला सामान देख इनके अंासू नहीं रुक रहे थे। पड़ोसियों ने कुछ खाने को भेज दिया तो खा लिया। दिन में कड़क धूप इनके चेहरे झुलसाती रही। भीषण अग्निकांड के बाद भी गांव में कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा। पीड़ितों ने बताया कि हमारी बर्बादी में अंासू पोछने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन



30 हजार नगद जल गए
अग्नि पीड़ित संदीप कुमार ने बताया कि वह पांच भाई हैं। अभय व दिनेश कुमार अलग घर में रखते हैं। देवेंद्र व धर्मेंद्र पिता रामस्वरूप के साथ रह रहे हैं। हाल ही में गेहूं बेचे थे। बच्चों की पढ़ाई व निजी काम के लिए 30 हजार रुपये बक्से में रखे थे। अग्निकांड में नगदी समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन



एक साल की कमाई, पल भर में गंवाई
अग्नि पीड़ित शिव कुमार ने बताया कि वह पंजाब में प्राइवेट नौकरी करता है। ससुराल में 28 अप्रैल को साली संगीता की शादी है।  शादी में शामिल होने के लिए वह 18 अप्रैल को गांव आया था। एक साल में पेट काटकर 50 हजार रुपये जोड़े थे। इन्हें लेकर आया था। आग से एक साल की कमाई पल भर में राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग में जला पढ़ाई क ा सपना
 अभय प्रताप ने बताया कि अनाज बेचकर 35 हजार रुपये जमा किए थे।  इकलौते बेटे बेटू को औरैया शहर के अच्छे स्कूल में पढ़ाने का सपना था। आग में यह सपना जल गया। आग से 35 हजार रुपयेे के अलावा गृहस्थी का सारा सामान जलाकर राख हो गया।



अग्निकांड के बाद गुरुवार को भूख-प्यास से पीड़ित बच्चे राख खंगालते नजर आए। अग्नि पीड़ितों के घरों में  चूल्हा नहीं जला। इनके पास पहनने के कपडे़ तक नहीं हैं। आग से पीड़ित बेबस नजर आए। इनकी अंाखों से आंसू रुक नहीं रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed