फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   brack the Police defensive circle , thieves broke havoc

पुलिस का सुरक्षा चक्र चूका, चोरों का कहर टूटा

Sat, 10 Jan 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 10 Jan 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
brack the Police defensive circle , thieves broke havoc

सर्दी का मौसम आते ही चोरों की चहलकदमी बढ़ गई है। रात होते ही जब पुलिस की निष्क्रियता हो जाती है, तब चोरों की गतिविधियां शुरू हो जाती हैं। इसकी बानगी कसबे में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को देखने से ही पता चल रहा है।

विज्ञापन

 
आलम यह है कि एक ही रात में तीन-तीन चोरी की घटनाएं इस बात की बानगी हैं कि कसबे में पुलिस कितनी सक्रिय है। गुरुवार- शुक्रवार की रात चोर कसबे के तुलाराम सक्सेना के छप्पर में बंधी दो बकरियां चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


वहीं सिंह मोबाइल की दुकान में लोहे की जाली काटकर चोरी का प्रयास किया, लेकिन पड़ोसी लाखन सिंह के जाग जाने पर चोर वहां से भाग गए। हालेपुर रोड पर चौराहे से बांस की दुकान से चोरों ने दो गैस सिलेंडर पार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इतना ही नहीं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. रामकुमार राजपूत के कार्यकाल में क्षेत्र में लगवाई गई गई 20 सौर ऊर्जा की लाइटों में 16 की प्लेटें चोरी हो गईं।दो दिन पूर्व मुख्य चौराहे पर कुमार स्टूडियो के सामने लगी सौर ऊर्जा लाइट की प्लेट व रामचंद्र के सामने की सौर ऊर्जा की लाइट का खंभा काटकर उसका सामान उड़ा ले गए।


क्षेत्र में लगातर बढ़ रही चोरी की वारदातों पर कसबाई भयभीत हैं। नगर पंचायत अटसू निवासी गुल्लन कुशवाहा, रामचंद्र, कल्लू  राजपूत, विष्णु आदि ने पुलिस अधीक्षक से पुलिस की गिरती साख पर निगेहबानी कर लोगों को सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed