फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Boys and girls died due to diarrhea in two villages, 85 fell ill.

Auraiya News: दो गांवों में डायरिया से बालक बालिका की मौत, 85 बीमार

Sun, 11 Aug 2024 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Boys and girls died due to diarrhea in two villages, 85 fell ill.
औरैया/फफूंद। थाना क्षेत्र के गांव भूरेपुर व चड़रौआ में डायरिया फैलने से दो बच्चों की मौत हो गई। 85 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं दी गई हैं। बीमारों को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन


फफूंद थाना क्षेत्र के गांव भूरेपुर में बृहस्पतिवार की शाम सुघर सिंह (40) को उल्टी-दस्त होने लगे। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें फफूंद स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसी बीच गांव निवासी रामलखन के आठ वर्षीय पुत्र राहुल को भी उल्टी दस्त होने लगे इससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे फफूंद ले गए और भर्ती कराया। इलाज के बाद आराम मिलने पर घर ले गए। शुक्रवार को राहुल की हालत फिर बिगड़ी। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजन बालक के क्रियाकर्म की तैयारी कर ही रहे थे। कि तभी रामलखन की छह वर्षीय पुत्री रचना और 13 वर्षीय पुत्री नंदनी को भी उल्टी-दस्त की चपेट में आ गई। परेशानी की हालत में परिजन उन्हें ऑटो से लेकर निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे और भर्ती कराने के बाद पुत्र का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायरिया ने पड़ोस के ही 16 वर्षीय खुशबू पुत्री बबलू, छह वर्षीय आशिकी पुत्री कैलाश, 12 वर्षीय प्रांशु पुत्र राकेश, सात वर्षीय जान्हवी पुत्री नीटू, 16 वर्षीय ज्योति पुत्री राकेश को भी अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों ने उन्हें निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया है।

ग्रामीणों की सूचना के चार घंटे बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। ग्रामीण बबलू, रामबाबू, भूरे, राकेश, दीपू, सूरज, सोमवती आदि ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम के देर से पहुंचने से लोगों का इलाज देरी से शुरू हो पाया। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। वहीं, चडरौआ में भी डायरिया फैलने से कई लोग बीमारी की चपेट में ग्रसित हो गए। जिसमें जसवंत सिंह की चार वर्षीय पुत्री कशिश की मौत हो गई। वहीं राज गौतम (6), प्रेम (65), अबी (10), सलोनी (2), शिवानी (5), विजय (48), संतोष (18), डॉली (4),अजय (37), सुघर ंह (18), विमल (25) आदि बीमार मिले हैं।


चड़रौआ और भूरेपुर में डायरिया फैलने की जानकारी पर चिकित्सकों की टीम गांव भेजी गई है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.शिशिर पुरी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.मनोज संक्रामक नोडल, ऐपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ.सरफराज व सीएचसी अधीक्षक अछल्दा डॉ.जितेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर गांवों में बीमारों की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही दोनों ग्राम प्रधानों को साफ-सफाई व दवा छिड़काव के निर्देश दिए हैं। चिकित्सीय टीम दोनाें गांवों में पूरी नजर बनाए हुए है। जरूरी चिकित्सा संसाधन मुहैया कराए गए हैं।

डॉ. सुनील कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed