{"_id":"688129642e8d908d21056b5d","slug":"boyfriend-arrested-for-murdering-teenage-girl-who-was-held-hostage-auraiya-news-c-211-1-aur1007-129136-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बंधक बना किशोरी की हत्या करने का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बंधक बना किशोरी की हत्या करने का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
Wed, 23 Jul 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
अयाना। किशोरी की हत्या के मामले में आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे इटावा जेल भेज दिया गया।
थाना पुलिस ने गश्त के दौरान गांव जैनपुर से निकली नहर पुल के पास से हत्या के आरोपी गांव महेवा बटपुरा निवासी अमित कुमार को बुधवार दोपहर गिरफ्तार किया। पुलिस उसे थाने ले गई। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि आरोपी 30 जून वर्ष 2024 को अजीतमल के एक गांव निवासी किशोरी को बहलाकर ले गया था। वहां किशोरी लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
19 जुलाई की शाम किशोरी की हालत बिगड़ने के बाद उसे सैफई ले गए थे। वहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद प्रेमी ने बिना किशोरी के परिवार को सूचना दिए शव को चिता पर रखकर आग लगा दी थी।
विज्ञापन
मामले में मां की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी अमित कुमार, उसके पिता चरन सिंह, मां नीलू देवी, चाचा मुलायम व अमित के दोस्त गौरव व उनके पिता श्रीकृष्ण के खिलाफ बंधक बनाने व मारपीट कर हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी।
थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम काम कर रही है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।