फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Boy who went to graze goat dies due to drowning in water filled pit

Auraiya News: बकरी चराने गए बालक की गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत

Mon, 30 Sep 2024 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Boy who went to graze goat dies due to drowning in water filled pit
औरैया। सहायल थाना क्षेत्र में साथियों के साथ बकरी चराने गए नौ वर्षीय बालक की गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव बहलोलपुर निवासी विष्णु कुमार का नौ वर्षीय पुत्र आर्यन गांव के ही साथियों के साथ रविवार को बकरी चराने के लिए घर से निकला था। चौथामील भट्टा के निकट गहरे गड्ढे में भरे पानी में पैर फिसलने से आर्यन उसमें गिर गया। आर्यन को डूबते देख उसके साथियों ने चीखना शुरू कर दिया। जिसे सुनकर आस-पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आर्यन को बाहर निकालकर सीएचसी सहार लेकर आए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पूछताछ के दौरान विष्णु ने बताया कि आर्यन चार भाइयों में सबसे छोटा था। इस घटना से आर्यन के परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना की जानकारी पर नायब तहसीलदार रुचि मिश्रा, सहायल थाना प्रभारी अमर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गड्ढे में भरे पानी में डूबने से बालक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed