फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Boy drowned in swimming pool, died

Auraiya News: स्विंमिंग पूल में नहाने गया बालक डूबा, मौत

Sun, 11 Jun 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 11 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Boy drowned in swimming pool, died
फोटो- 10एयूआरपी- 27- आयुष की फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन

फोटो- 10एयूआरपी- 28- अस्पताल के बाहर रोते बिलखते परिजन। संवाद
-शनिवार दोपहर बिना बताए घर से था निकला, परिजन कर रहे थे खोजबीन
-प्राइवेट अस्पताल में शव रख भाग निकले पार्क कर्मी, सूचना पर पहुंची पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जवाहरनगर मंडी समिति के पीछे बने वाटर पार्क में नहाते समय 10 वर्षीय बालक के डूबने से मौत हो गई। पार्क के कर्मचारी शव निकाल कर एक निजी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कर्मचारी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

आंबेडकरनगर मोहल्ला निवासी राजकुमार रेहड़ी लगाकर परिवार का भरण पोषण करता है। शनिवार दोपहर उसका पुत्र आयुष(10) तीन बजे के करीब परिजन को बिना बताए एक किमी दूर जवाहनगर में मंडी समिति के पीछे स्थित स्विंमिंग पूल में नहाने जा पहुंचा। भीषण गर्मी में कुछ देर तक स्विंमिंग पूल में नहाने के बाद वह डूब गया। स्विंमिंग पूल की देखरेख में तैनात कर्मचारियों की नजर जब पानी पर उतराते बालक पर पड़ी तो उसे बाहर निकाला। इसके बाद दुर्गा मंदिर समीप एक प्राइवेट अस्पताल में उसे ले जाया गया। जहां बालक को छोड़ कर्मचारी भाग निकले। अस्पताल के कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस बच्चे को सीएचसी लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता राजकुमार ने बताया कि आयुष तीसरे नंबर का था। बेटी अनामिका व अनुष्का के साथ ही उसका छोटा बेटा पीयूष घर पर ही थे। बिना बताए आयुष घर से निकल आया। खोजबीन कर ही रहे थे कि इसी बीच घटना की जानकारी मिली। कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed