फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   boy becomes corona possitive

छह वर्षीय मासूम मिला कोरोना संक्रमित

Wed, 28 Jul 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
boy becomes corona possitive
औरैया। तीसरी लहर की आशंका के बीच जिले में एक और मासूम कोरोना संक्रमित मिला है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि भाग्यनगर ब्लॉक के गांव गुशाई का पुरवा में छह वर्षीय मासूम कोरोना संक्रमित मिला है। बच्चे को हल्का जुकाम था। खांसी आने पर उसके पिता ने चिकित्सक की सलाह पर जांच कराई तो बच्चा संक्रमित मिला। उसे होम आइसोलेट किया गया। इससे पहले एरवाकटरा के खानजहांपुर में मासूम संक्रमित मिल चुका है। जिसका सैफई में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

एक सप्ताह में दो बच्चों समेत छह लोग संक्रमित मिल चुके हैं। सीएमओ ने बताया कि सावधानी बरतने की अपील के बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। तीसरी लहर में सबसे अधिक बच्चों के संक्रमित होने की आशंका है। अभिभावकों को बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जिले में चार हॉटस्पॉट घोषित हैं। स्वास्थ्य टीमों ने कुल 1700 सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed