{"_id":"c21fa3df5a70ae602c6fa09e9000fbb6","slug":"bow-broken-only-gunje-jai-shree-ram-jaykare-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनुष टूटते ही गूंजे, जय श्री राम के जयकारे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनुष टूटते ही गूंजे, जय श्री राम के जयकारे
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Mon, 24 Aug 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
इटावा रोड स्थित हाजी पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को धनुष भंग लीला का प्रभावी मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी लालजी शुक्ला ने श्रीराम लक्ष्मण की आरती उतार कर किया।
विज्ञापन
इधर जैसे ही भगवान राम ने धनुष तोड़ा तो पूरे पंडाल में जय श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे। वहीं परशुराम लक्ष्मण संवाद सुनकर श्रोता भाव विभार हो गए।
समाजसेवी लालजी शुक्ला ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से लोगों में आस्था बढ़ती है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वह भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलें और अपने माता पिता की सेवा करें।
विज्ञापन
कहा कि भगवान श्रीराम ने अपने आदर्शों पर चलकर नई नई मिसाल बनाई। कार्यक्रम में रात एक बजे जैसे ही भगवान श्रीराम ने धनुष तोड़ा तो पंडाल में जय श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में राम की भूमिका पं. आदित्य तिवारी, लक्ष्मण नीरज तिवारी, परशुराम की बीके शास्त्री, जनक की मनोज शास्त्री ने निभाई। कार्यक्रम में चंद्रकांत तिवारी, नीलू चौधरी, लक्ष्मीकांत गुप्ता, बबलू गुप्ता, राजेश पांडेय मौजूद रहे।