फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Borrowed in Auraiya and went to Kanpur to treat the girl

औरैया में उधार लेकर बच्ची का इलाज कराने कानपुर गया

Wed, 14 Oct 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Borrowed in Auraiya and went to Kanpur to treat the girl
फोटो 14एयूआरपी20- तालाब का मलबा निकलने के बाद साफ हो गया। - फोटो : AURAIYA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। औरैया ब्लाक अंतर्गत पुरवा रहट गांव में बुखार का प्रकोप अभी पूरी तरह से थमा नहीं है। बुधवार को अरविंद की बेटी वर्षा (12) का बुखार कम नहीं हुआ। इस पर परिजन उधार रुपये लेकर उसका इलाज कराने कानपुर गए। वहीं, गांव में मनरेगा मजदूर सफाई करते रहे।

पुरवा रहट में बुखार से 18 की मौत हो चुकी है। बुखार का सबसे बड़ा कारण गंदगी माना गया था। वहां पर स्थित तालाब गंदगी से पटा पड़ा था। जिसे साफ करा दिया गया। साथ ही अतिक्रमण किए हुए लोगों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। अब ये लोग तहसील में जमानत कराने के लिए परेशान हैं। वहीं, गांव में बुखार का प्रकोप कम तो हुआ है, लेकिन खत्म नहीं हुआ है। अरविंद की बेटी वर्षा (12) की बुधवार को तबीयत ज्यादा खराब हो गई। प्लेटलेट्स कम होने से डेंगू की आशंका जताई गई है। अरविंद की एक बेटी की बुखार से पहले ही मौत हो चुकी है। अरविंद के पास पैसा न होने पर उधार लेकर इलाज कराने के लिए बेटी को कानपुर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed