{"_id":"6a5521376c87c7c68305280d","slug":"body-of-retired-sub-inspector-found-hanging-from-a-tree-in-auraiya-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: औरैया में सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक का शव पेड़ से लटका मिला, मचा हड़कंप; पुलिस ने मामले की शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: औरैया में सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक का शव पेड़ से लटका मिला, मचा हड़कंप; पुलिस ने मामले की शुरू की जांच
Mon, 13 Jul 2026 11:02 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, बिधूना (औरैया)
अमर उजाला नेटवर्क, बिधूना (औरैया)
Published by: Akash Dubey
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:02 PM IST
सार
बिधूना के कल्याणपुर जागू गांव में सोमवार रात 70 वर्षीय सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक श्याम सिंह का शव आम के पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्याणपुर जागू में सोमवार रात एक सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक का शव खेत में आम के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
गांव निवासी 70 वर्षीय श्याम सिंह पुत्र सोवरन सिंह सोमवार शाम घर से निकल गए थे। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। रात करीब 8:50 बजे सूचना मिली कि उनका शव खेत में आम के पेड़ से लटका हुआ है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें नीचे उतारा और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना ले गए।
विज्ञापन
रात करीब 10:15 बजे अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र अन्नू सिंह भदौरिया समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।