{"_id":"6650d52ab5e48063fb0164ff","slug":"body-found-hanging-auraiya-news-c-12-1-knp1080-697668-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: किन्नर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: किन्नर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
दिबियापुर। शास्त्री नगर में एक थर्ड जेंडर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार देर शाम तकरीबन सात बजे शास्त्री नगर स्थित एक घर में इलियास उर्फ जूली (30) पुत्र मुन्ना का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। लोगों के अनुसार घर के बाहर कुंडी लगी थी। आनन-फानन पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान मौके पर पहुंचे और पड़ताल शुरू की। मुहल्ले के लोगों के अनुसार थर्ड जेंडर जूली के घर एक युवक का आना जाना था।
थर्ड जेंडर ने पहले भी युवक पर कुछ आरोप लगाए थे। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मृतका के पिता ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी के जूली थी, वह अकेली रहती थी। दूसरी पत्नी के बेटे कानपुर में रहते हैं। अभी तक कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं। फोरेंसिक टीम बुलाई गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी। अभी तक किसी व्यक्ति ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।