{"_id":"633c7d347ea52e305a5fadab","slug":"bodies-of-two-missing-laborers-found-in-river-auraiya-news-knp721707127","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से लापता दो मजदूर के शव पुराहा नदी में मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से लापता दो मजदूर के शव पुराहा नदी में मिले
विज्ञापन
फोटो-04एयूआरपी-12 श्रीचंद्र दोहरे की फोटो । संवाद
- फोटो : AURAIYA
बिधूना/रुरुगंज (औरैया)। बिधूना कोतवाली क्षेत्र में पुराहा नदी में मंगलवार सुबह दो मजदूरों के शव मिले हैं। दोनों रविवार की शाम से लापता थे। परिजनों ने हत्या कर शव नदी में फेंके जाने का आरोप लगाया है।
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के जुगराजपुर गांव निवासी श्रीचंद्र दोहरे (45) व गिरीश चंद्र सविता(55) मजदूर थे। परिजनों के बताया कि दोनों लोग चपोरा गांव में किसान सुल्तान सिंह के खेत में ट्रैक्टर से आलू रखने के बाद वहीं पर नाली बनाने लगे थे।
दोपहर तक दोनों लोगों ने खेत में काम किया। शाम को दोनों लापता हो गए थे, जबकि खेत में फावड़ा व अन्य सामान पड़ा था। रात को घर नहीं लौटने पर परिजनों ने दोनों की खोजबीन की।
विज्ञापन
सोमवार को गिरीश चंद्र के भाई रामू के साथ श्रीचंद्र के परिजन बिधूना कोतवाली में दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराने गए। आरोप है कि पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की और खुद ही दोनों को ढूंढने की बात कहकर कोतवाली से टरका दिया। परिजन दोनों मजदूर की तलाश में जुट गए।
मंगलवार सुबह चपोरा गांव के पास पुरहा नदी में बनी अड्डी पर श्रीचंद्र की चप्पल मिली। परिजनों ने पुरहा नदी के किनारे खोजबीन शुरू की। सुबह साढ़े नौ बजे के करीब हमीरपुर गांव के सामने नदी की झाड़ियों में श्रीचंद्र का शव फंसा मिला।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी जीवाराम व रूरूगंज चौकी प्रभारी तन्मय चौधरी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर साथ निकले गिरीश की तलाश की। करीब दो घंटे बाद दोपहर 12 बजे एक किलोमीटर दूरी पर स्थित पुरवा पट्टी के पास गिरीश का शव भी नदी में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
इधर, सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल कर बताया कि दोनों मजदूरों के शव पुरहा नदी में मिले हैं। दोनों के शरीर में चोट के निशान नहीं हैं। प्रथम दृष्टया नदी में डूबने से दोनों की मौत होना प्रतीत हो रही है। फिलहाल शव का को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
गिरीश के भाई रामू ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर गांव के एक व्यक्ति से पिता का पांच दिन पहले विवाद हुआ था। तब उसने धमकी दी थी। वहीं, श्रीचंद्र के बेटे वीरू उर्फ श्रवण ने बताया कि पिता की किसी से कोई रंजिश या विवाद नहीं है।