फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Board Exam: Exam centers will be decided by 11-12 November

बोर्ड परीक्षा : 11-12 नवंबर तक तय हो जाएंगे परीक्षा केंद्र

Tue, 07 Nov 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Board Exam: Exam centers will be decided by 11-12 November
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। यूपी बोर्ड परीक्षा फरवरी-मार्च में प्रस्तावित है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 11-12 नवंबर तक केंद्रों की सूची जारी होगी। अधिकारियों ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में छात्र-छात्राओं की संख्या सात हजार तक घट गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पिछले सत्र की अपेक्षा जिले में दस केंद्र कम बनाए जाएंगे।
जिले में 15 राजकीय, 60 अशासकीय व 214 वित्तविहीन इंटर कॉलेज हैं। हर हाल माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से फरवरी-मार्च में बोर्ड की परीक्षा कराई जाती है। 2022-23 सत्र की परीक्षा फरवरी में होने के बाद मई में रिजल्ट घोषित किया गया। डीएम के निर्देश पर गठित अधिकारियों की टीम ने स्कूलों का सत्यापन भी पूर्ण कर लिया। इसके बाद अक्तूबर में ऑनलाइन रिपोर्ट भेज दी गई।
विज्ञापन

31 अक्तूबर तक केंद्रों का निर्धारण होना था, लेकिन कुछ जिलों से अपलोडिंग का कार्य पूर्ण न होने से परिषद ने तिथि को बढ़ा दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव ने बताया कि केंद्रों का निर्धारण 11-12 नवंबर तक संभावित है। उन्होंने बताय कि इस बार 86 की जगह 76 केंद्र बनाए जाने की संभावना है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के मुताबिक बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 21 हजार 504 और इंटरमीडिएट में 18 हजार 716 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed