{"_id":"65185f3b04d092f9dc0ea707","slug":"board-exam-289-schools-of-the-district-will-be-on-site-verification-auraiya-news-c-211-1-aur1002-3522-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : जिले के 289 स्कूलों का होगा स्थलीय सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : जिले के 289 स्कूलों का होगा स्थलीय सत्यापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। केंद्र निर्धारण से पूर्व जिले के 289 स्कूलों का स्थलीय सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए तहसील स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम जिलाधिकारी नेहा प्रकाश के आदेश पर गठित की गई है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर विद्यालयों की ओर से जो भी विवरण दर्ज कराया गया है। उसकी पड़ताल की जाएगी। गठित टीम 10 अक्तूबर तक अपनी रिपोर्ट बनाकर विभाग की वेबसाइट पर दर्ज जानकारी में संशोधन करेगी। जिसके आधार पर बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू करेगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हर साल फरवरी-मार्च में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा कराई जाती है। छात्र-छात्राओं की कुल संख्या की तस्वीर साफ होने के बाद केंद्र निर्धारण के लिए स्कूलों के सत्यापन की कवायद शुरू हो गई है।
डीएम नेहा प्रकाश के निर्देश पर जिले के 289 स्कूलों का सत्यापन चार सदस्यीय टीम के द्वारा शुरू कराया गया है। इसमें तीनों तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संग जीआईसी के प्रधानाचार्य नामित किए गए हैं। गठित टीम स्कूलों में शौचालय, पेयजल, सीसीटीवी कैमरे, विज्ञान लैब, कक्षों की संख्या समेत 15 बिंदुओं पर सत्यापन करेगी।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी यादव ने बताया कि गठित की गई तीन टीमें 10 अक्टूबर तक रिपोर्ट भेजेंगी। जिसके बाद वेबसाइट पर संशोधन कराया जाएगा। जिसके बाद बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारित किए जाएंगे।