{"_id":"63810930b6dc79356e357c5d","slug":"bloody-dead-body-of-kiln-accountant-found-accused-of-murder-auraiya-news-knp7302362174","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: औरैयाः भट्ठा मुनीम का लहूलुहान शव पड़ा मिला, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: औरैयाः भट्ठा मुनीम का लहूलुहान शव पड़ा मिला, हत्या का आरोप
विज्ञापन
फोटो-25एयूआरपी-19- मृतक चंद्रभान की फाइल फोटो
- फोटो : AURAIYA
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के लालपुर स्थित चौधरी ईंट भट्ठा पर शुक्रवार दोपहर मुनीम का शव शौचालय के पास सीढ़ियों पर खून से लथपथ पड़ा मिला। ट्रैक्टर लेकर पहुंचे एक चालक ने शव देखकर पुलिस को जानकारी दी। मृतक के साले ने भट्ठा मालिक समेत पांच पर बहनोई की हत्या किए जाने के आरोप लगा तहरीर दी। सूचना पर पहुंची एसपी ने छानबीन की। पुलिस ने पांच को हिरासत में लिया है।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बीघेपुर रामदत्त का पुर्वा निवासी चंद्रभान राजपूत (45) पुत्र रामस्वरूप राजपूत लालपुर के पास हाईवे स्थित चौधरी ईंट भट्ठे पर मुनीम का कार्य करते थे। गांधीनगर निवासी अंटू यादव ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने पिता के साथ भट्ठे पर ईंट लेने के लिए गया था।
बताया कि कार्यालय में किसी के न मिलने पर उसने पीछे की तरफ गया तो शौचालय के पास सीढ़ियों पर एक युवक का शव खून से लथपथ दिखा। उसने तत्काल 112 पर पुलिस को फोन किया। कॉल न लगने पर पिता के साथ कोतवाली पहुंचा और पुलिस को लेकर आया।
विज्ञापन
खून से लथपथ शव मिलने की जानकारी पर पहुंचीं पुलिस अधीक्षक चारू निगम, सीओ अजीतमल सुरेंद्र नाथ ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर जांच पड़ताल की। पुलिस की सूचना पर चंद्रभान की पत्नी रीना, बेटा प्रशांत व बेटी मुस्कान व साला सुबोध कुमार निवासी ददोरा इटावा पहुंचे।
मृतक के साले ने बहनोई की ईंटों से प्रहार कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। देर रात साले की तहरीर पर पुलिस ने भट्ठा संचालक राकेश दुबे, अखिलेश दुबे, मुनीम दशरथ सिंह व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की।
सीओ सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि पुलिस हादसा और हत्या दोनों के बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। भट्ठा संचालक, एक अन्य मुनीम समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
भट्ठे के बंटवारे का विवाद भी आया सामने
- घटना स्थल पर मौजूद मृतक के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि भट्ठा दो भाइयों के साझे में है। एक भाई ने चंद्रभान को मुनीम बना रखा था और दूसरे ने भीखेपुर निवासी व्यक्ति को मुनीम की जिम्मेदारी दी थी। इसको लेकर अक्सर विवाद होता था। घटना के वक्त भट्ठे पर मजदूर भी नहीं मिले।

फोटो-25एयूआरपी-20- घटना स्थल पर पूछताछ करती एसपी चारू निगम। संवाद- फोटो : AURAIYA

फोटो-25एयूआरपी-21- चंद्रभान की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : AURAIYA