{"_id":"6202b92098cb4e7b7c76ea1b","slug":"blood-bank-license-renewal-process-begins-auraiya-news-knp679593885","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लड बैंक लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लड बैंक लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
फोटो08एयूआरपी 10- 50 शैया जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले में नौ सालों से बंद पड़े ब्लड बैंक को मार्च के अंत तक चालू करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। पैथोलॉजिस्ट की तैनाती के बाद लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, 50 शैया जिला अस्पताल के सीएमएस ने लखनऊ में महानिदेशक स्वास्थ्य से मुलाकात कर अनुभवी एलटी की मांग की है। इस पर डीजी ने एडी को आदेशित किया है।
शहर के 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में 2013 से बंद पड़े ब्लड बैंक का संचालन सुनिश्चित कराने के लिए दो दिन पहले सीएमएस डॉ. राजेश मोहन गुप्ता ने लखनऊ में स्वास्थ्य महानिदेशक वेदव्रत सिंह से मुलाकात की थी। उन्होंने ब्लड बैंक के अभाव में ऑपरेशन न हो पाने की बात को रखा था।
यह भी बताया कि ब्लड बैंक न होने से मरीजों को जरूरत के समय कानपुर, लखनऊ, सैफई की दौड़ लगानी पड़ती है। समय पर ब्लड न मिलने से मरीजों को जान भी चली जाती है। बताया कि ब्लड बैंक लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अनुभवी लैब टेक्नीशियन (एलटी) मिलते ही यह प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
इस पर डीजी ने एडी कानपुर को पत्र जारी करके अतिशीघ्र अनुभवी एलटी उपलब्धता कराने के निर्देश जारी किए हैं। डीजी के आदेश के बाद अनुभवी एलटी की खोजबीन शुरू हो गई है।
वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर प्रशिक्षित होंगे तीन एलटी
ब्लड बैंक को चालू करने के लिए जिले का स्वास्थ्य महकमा तेजी से लगा हुआ है। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि 100 व 50 शैया जिला अस्पताल से तीन लैब टेक्नीशियन को हैलट अस्पताल कानपुर में एक माह का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इससे वह ब्लड बैंक संचालन का अनुभव ले सकें। अगर शासन से अनुभवी एलटी मिलने में देरी हुई तो इन्हें तैनात कर संचालन शुरू कराया जाएगा।