{"_id":"66a3eb306467a91f720281a0","slug":"blood-bank-facility-available-after-11-years-auraiya-news-c-12-1-knp1061-769041-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 11 साल बाद मिली ब्लड बैंक की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 11 साल बाद मिली ब्लड बैंक की सुविधा
विज्ञापन
औरैया। शहर के 50 शैया युक्त जिला अस्पताल को केंद्रीय टीम ने लाइसेंस जारी कर दिया है। अमर उजाला ने लगातार 11 साल तक इस मुद्दे को लेकर मुहिम चलाई थी जिसमें बड़ी कामयाबी मिली है। इससे जिले की लगभग 15 लाख से ऊपर की आबादी को लाभ मिलेगा। अब खून की कमी की वजह से मरीजों को कानपुर, सैफई और लखनऊ के चक्कर नहीं काटने होंगे। ब्लड बैंक की सुविधा मिलने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
जिले में ब्लड बैंक की स्थापना 50 शैया अस्पताल में वर्ष 2013 में की गई थी। उस समय पैथाेलॉजिस्ट के पद पर डॉ. सुधीर कुमार तैनात थे, लेकिन पांच जून 2013 को उनका स्थानांतरण हो गया। इसके बाद किसी पैथाेलॉजिस्ट की तैनाती नहीं की गई। इसके चलते ब्लड बैंक में ताला पड़ गया। इस दौरान ब्लड बैंक में पांच यूनिट रक्त था। जिसे सैफई भेज दिया गया था।
इस बीच ब्लड बैंक संचालन को काफी कोशिश की गई, लेकिन कभी स्टाफ तो कभी संसाधनों के न जुट पाने से ब्लड बैंक का संचालन शुरू नहीं हो सका। इधर पैथोलॉजिस्ट की तैनाती न होने और ब्लड बैंक पर मौजूदा अधिकारियों के ध्यान न दिए जाने के चलते लाइसेंस का नवीनीकरण न कराए जाने के चलते लाइसेंस निरस्त हो गया। इसके बाद से तमाम कवायदों के माध्यम से नए लाइसेंस को लेकर प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन
इस मुहिम को लेकर अमर उजाला ने ब्लड बैंक संचालन को लेकर खबराें के माध्यम से जल्द से जल्द संचालन शुरू कराए जाने को अभियान शुरू किया। इसमें अब जाकर सफलता हासिल हुई। लाइसेंसिंग एंड कंट्रोलिंग अथॉरिटी उत्तर प्रदेश शशि मोहन गुप्ता ने संयुक्त जिला अस्पताल औरैया के नाम 10 जुलाई 2024 से नौ जुलाई 2029 तक के लिए लाइसेंस जारी किया है।
इसमें ब्लड बैंक के लिए मेडिकल ऑफिसर डॉ.श्वेता डंडेलिया व डॉ.प्रियेश प्रताप सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं नर्स के लिए दिनेश कुमार सैनी का नाम शामिल किया गया है। इसके साथ ही ब्लड बैंक टेक्निशियन के लिए लाइसेंस में डीएमएलटी रवि प्रकाश आनंद व आदर्श कुमार यादव के नाम शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही ब्लड बैंक के सुपरवाइजर की जिम्मेदारी डीएमएलटी अशोक कुमार को सौंपी गई है। लाइसेंस में दी गई शर्तों में लाइसेंस प्राप्त होने के एक सप्ताह के अंदर एसबीटीसी के एसआईएमएस ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
हर माह 10 से 15 मरीज खून की कमी से होते रेफर
ब्लड बैंक का संचालन न हो पाने के चलते हर माह डिलीवरी से लेकर दुर्घटना के मामले में 10 से 15 केश हर माह शहर के 50 शैया युक्त जिला अस्पताल से रेफर किए जाते हैं। सर्दी के दिनों में कोहरा पड़ने पर यह संख्या 20 से 25 तक पहुंच जाती है। ऐसे में अब खून की जरूरत पड़ने पर मरीज को बाहर रेफर नहीं होना पड़ेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
ब्लड बैंक का लाइसेंस जारी हो जाना बहुत बड़ी उपलब्धि है। अब ब्लड की जरूरत पड़ने पर किसी भी मरीज को बाहर रेफर होने से बचाया जा सकेगा। वहीं जरूरतमंदों को समय से ब्लड मिल सकेगा। इससे मृत्युदर में भी कमी लाई जा सकेगी।
- डॉ.सुनील कुमार सीएमओ, औरैया।
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने किया हंगामा
अजीतमल। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में जमकर हंगामा काटा। आक्रोशित महिलाओं ने आईपीआरपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे हटाए जाने की मांग की। भदसान संकुल के अंतर्गत 17 गांव आते हैं। जागृति प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ के तहत स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन लखनऊ की ओर से धनराशि समूहों के खाते में भेजी जाती है। व्यक्तिगत सदस्य के खाते में धनराशि भेजने का प्रावधान नहीं है।
हंगामा कर रही महिलाओं का आरोप है कि ब्लॉक में सितंबर 2023 से कार्यरत आईपीआरपी (आंतरिक प्रोफेशनल रिसोर्स परसन) संगीता यादव द्वारा समूह की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार कर उन्हें कार्यालय से भगाया जाता है। कोई धनराशि भी आवंटित नहीं की जा रही है। समूह को आहरित की जाने वाली धनराशि में से 20 प्रतिशत कमीशन बतौर रिश्वत की मांंग की जा रही है।
कोराना काल से बंद ट्रेनों के ठहराव को लेकर सांसद को सौंपा ज्ञापन
अछल्दा। रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल से एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बंद है। गुरुवार को एकलव्य वेलफेयर सोसाइटी और व्यापारियों ने क्षेत्रीय लोक सभा सांसद जितेंद्र दोहरे के दिल्ली आवास पहुंचकर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। सोसाइटी पदाधिकारी और व्यापारियों ने बताया कि कोरोना काल से रेलवे स्टेशन पर महानंदा एक्सप्रेस और उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया था। ट्रेनों का ठहराव बंद हो जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर व्यापारी वर्ग अधिक परेशान है। उन्होंने मांग की है कि बंद चल रही महानंदा एक्सप्रेस और उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस का फिर से ठहराव किया जाए जबकि फरक्का एक्सप्रेस व आगरा फोर्ट-लखनऊ सुपरफास्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस का भी ठहराव किया जाए।
घरेलू गैस के सुरक्षित प्रयोग की दी जानकारी
अछल्दा (औरैया)। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन आगरा मंडल के इटावा सेल्स ऑफिसर कौशल कुमार द्वारा ब्लाॅक सभागार में सुरक्षा क्लीनिक शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ब्लाक प्रमुख शरद राणा भी मौजूद रहे। इंडियन सेल्स ऑफिसर सहित जिले की सभी गैस एजेंंसियों से लोग मौजूद रहे। इंडियन ऑयल सेल्स ऑफिसर सतना द्वारा एजेंसी के मालिकों, डिलेवरी मैनों को सुरक्षा के संबंध में प्रशिक्षण देकर उन्होंने सिलिंडर में आग लगने की घटनाओं को रोकने का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर शिशुपाल सिंह, नीलू, जितेंद्र, सुरेश कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद