फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   blood bank

आठ साल बाद जिले को मिला पैथालॉजिस्ट, ब्लड बैंक का संचालन जल्द

Fri, 17 Sep 2021 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
blood bank
औरैया। आठ साल से बंद पड़े ब्लड बैंक को शुरू कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग को पैथालॉजिस्ट मिल गया है। गुरुवार को पैथालॉजिस्ट ने 50 शैय्या अस्पताल में कार्यभार ग्रहण किया। ब्लड बैंक में साफ-सफाई भी शुरू करा दी गई है। सीएमओ ने जल्द संचालन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि पैथालॉजिस्ट परीक्षित की तैनाती हो गई है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि वह ब्लड बैंक में मौजूद मशीनों की जांच करें। खराब मशीनों को दुरस्त कराया जाएगा और कमियां नजर आने पर उन्हें दूर किया जाएगा। सालों से बंद ब्लड बैंक के संचालन को लेकर अमर उजाला लगातार मुहिम चलाता रहा है।
विज्ञापन

अभियान में समाजसेवी संगठनों के अलावा अधिवक्ताओं और प्रबुद्धजनों ने हिस्सा लिया था। साल 2013 में 50 शैय्या जिला संयुक्त चिकित्सालय में ब्लड बैंक की शुरूआत की गई थी। उस समय पैथालॉजिस्ट के पद पर डॉ. सुधीर कुमार कार्यरत थे लेकिन पांच जून 2013 को डॉ. सुधीर कुमार के स्थानांतरण के बाद ब्लड बैंक में ताला पड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. पीके कटियार ने बताया कि मशीनों की जांच की जाएगी। जो कमियां नजर आएंगी दूर किया जाएगा। स्टाफ तैनात किया जाएगा। इसके बाद ही कागजी कार्यवाही पूरी कर ब्लड बैंक का रिन्यूवल कराया जाएगा। जल्द ही ब्लड बैंक शुरु होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed