फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BJP workers rejoice as BJP gets majority in three states

Auraiya News: तीन राज्यों में भाजपा को मिले बहुमत से झूमे भाजपाई

Mon, 04 Dec 2023 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
BJP workers rejoice as BJP gets majority in three states
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। तीन राज्यों में भाजपा को मिले बहुमत से पार्टी कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर व एक-दूसरे को खिलाकर और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।
भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता, महामंत्री लाल सिंह सेंगर, उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला, अभय सिंह, अमित मिश्रा, मंडल अध्यक्ष आशीष वर्मा, कुलदीप कठेरिया, बंटू राव, नीरज सेंगर, कुनाल तिवारी समेत नेताओं व पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सोमवार को नदी तिराहा पर एकत्रित हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा की प्रचंड जीत पर आतिशबाजी करके हर्ष व्यक्त किया। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए बाजार आए लोगों व आपस में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के उपरांत भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर पूर्ण विश्वास है। राजस्थान, छतीसगढ़ और मध्य प्रदेश के चुनाव में प्रदेश की जनता ने मोदी की गांरटी पर अपनी मुहर लगाई है। इसलिए चुनाव में भाजपा की यह प्रचंड जीत दिख रही है। इससे यह साबित हो रहा है कि 2024 में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से केंद्र की सता में तीसरी बार सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed