फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BJP workers gearing up for 2027: Bajpai

2027 की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता : बाजपेई

Thu, 24 Sep 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
BJP workers gearing up for 2027: Bajpai
दिबियापुर। भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी दिनेश बाजपेई ने बृहस्पतिवार को दिबियापुर मंडल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने सभी 70 बूथों की स्थिति, बूथ अध्यक्षों की सक्रियता और पन्ना प्रमुखों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करनी होगी और प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करे। सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहने का आह्वान किया। पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और सभी बूथों पर बेहतर प्रदर्शन के लिए जुटने को कहा। इससे पहले जिला प्रभारी ने भाजपा के प्रथम जिलाध्यक्ष डॉ. अशोक शर्मा से उनके आवास पर मुलाकात कर मार्गदर्शन लिया। इसके बाद सेहुद मंदिर में पूजा-अर्चना की और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी अमर चंद्र राठौर, मंडल अध्यक्ष डॉ. सर्वेंद्र सिंह भदौरिया, जिला महामंत्री विशाल शुक्ला, मनु राजपूत, चेयरमैन राघव मिश्रा, अभिनंदन सिंह राठौर, हरिओम राजपूत, अक्षय ठाकुर सहित बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed