फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BJP Kisan Morcha regional minister assaulted, workers blocked

Auraiya News: भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री के साथ मारपीट, कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम

Fri, 01 Mar 2024 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
BJP Kisan Morcha regional minister assaulted, workers blocked
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। भगवतीगंज स्टेशन रोड पर लगे जाम में फंसी दो कारों में सवार लोगों के बीच जमकर विवाद और मारपीट हुई। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अवधेश शुक्ला और उनके बेटे ने दूसरी कार सवार लोगों पर मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाया।
इसके बाद काफी संख्या में भाजपा नेता एकत्रित हुए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलक्ट्रेट रोड चौराहे पर जाम लगा दिया। सीओ और पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन जाम खुल नहीं सका।
विज्ञापन


भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अवधेश शुक्ला ने बताया कि शाम लगभग साढ़े छह बजे उनका बेटा रीतेश शुक्ला परिवार के ही कुछ लोगों को कार से रेलवे स्टेशन फफूंद छोड़ने जा रहे थे। कार में एक महिला और दुध मुंहा बच्चा भी था। भगवतीगंज में कलेक्ट्री रोड चौराहे पर जाम लगा था। तभी कलक्ट्रेट रोड की ओर से आई कार के कारण जाम बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब रीतेश ने कार हटाने के लिए बोला तो दूसरी कार सवार लोगों ने रीतेश और कार सवार उनके परिवार के सदस्यों पर हमला बोल दिया। अवधेश शुक्ला के अनुसार वह भी पीछे से बाइक से मौके पर पहुंचे तो बीच बचाव किया, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।आरोप लगाया कि राइफल की बट से उन्हें मारा। कार में लूटपाट की। आरोप लगाया कि मौके पर पहुंचे एक दरोगा और पुलिस बल ने आरोपी को कार समेत भगा दिया।
घटना की जानकारी दिबियापुर के भाजपा कार्यकर्ताओं को हुई तो बड़ी संख्या में वह मौके पर पहुंचे। यहां भगवतीगंज मुख्य बाजार के कलक्ट्रेट रोड चौराहे पर जाम लगा दिया। किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष दुबे समेत खासी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और महिलाएं धरने पर बैठ गए।
भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से जाम लगाने की सूचना पर सीओ महेंद्र प्रताप सिंह समेत दिबियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। भाजपा नेता डाॅ. नरेंद्र त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन भाजपा नेता कार्यकर्ता आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। काफी समझाने के बावजूद शाम लगभग सात बजे से लगा जाम देर शाम नौ बजे तक जाम नहीं खुल सका।

सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों की कार बरामद कर ली गई है। इधर, पीड़ित पक्ष ने बताया कि मारपीट करने वाले कार में सवार लोग एक जिला पंचायत सदस्य के परिवार के लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed