फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   bjp,hospital,SP,MP,CM

भाजपा के मंत्री व विधायक खुद शर्मिंदा

Mon, 29 Aug 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
bjp,hospital,SP,MP,CM
फोटो29एयूआरपी 31- देवेश शाक्य के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाते पूर्व मुख्यमंत्री अखिल? - फोटो : AURAIYA
बिधूना (औरैया)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने जो भी वायदे किए, वह सभी झूठे निकले। नोटबंदी के बहाने कालाधन वापस लाने और भ्रष्टाचार खत्म होने की बात कही पर आज भ्रष्टाचार की सीमाएं टूट गई हैं। कोई स्थान नहीं बचा जहां पर भ्रष्टाचार न हो। इनके मंत्री व विधायक खुद सरकार के काम से शर्मिंदा हैं। वह सोमवार को नितिनपति के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए आये थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नोएडा की एक घटना में वहां के सांसद को खुद पुलिस के कामकाज से शर्मिंदगी व्यक्त करते देखे गया है। वह खुद एक महिला को न्याय नहीं दिला पा रहे हैं। जो लोग जीएसटी के बहाने दूध, दही पर टैक्स लगा सकते हैं, वह कुछ भी कर सकते हैं। फर्रुखाबाद में जो फौज की भर्ती होने जा रही है, उसमें 1,13,000 जवानों ने फार्म भरे हैं। आंकड़ों के मुताबिक लग रहा है कि 1,10,000 से ज्यादा लोग घर लौटकर आएंगे।
विज्ञापन

पश्चिम क्षेत्र से भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष को बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके बनने से पश्चिम में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अस्पतालों की हालत देखकर खुद डिप्टी सीएम शर्मिंदगी व्यक्त कर चुके हैं। नोएडा की एक पीएचसी में बच्चे का जन्म हुआ और उसे जानवर ने खा लिया, उसका कौन दोषी है। ये सरकार के लोग अस्पतालों में जाकर घूम रहे हैं पर अस्पताल की सूरत नहीं बदल रही। वहां दवाई है न इलाज है। अगर ऑपरेशन भी होना है तो महीनों की डेट मिलेगी तब जाकर ऑपरेशन होगा। जो एंबुलेंस चलीं थी वो बर्बाद हो गई। ये मनमानी अब ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है। अगले चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाएगी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा के प्रदेश सचिव देवेश शाक्य, विधायक प्रदीप यादव, जिलाध्यक्ष राजवीर यादव, पूर्व राज्यमंत्री विनोद यादव कक्का, पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त मोहम्मद इरशाद, जिला पंचायत सदस्य रवी, पल्लवी पाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
पार्टी के कार्यकर्ताओं व लोगों से की मुलाकात
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव ने प्रदेश सचिव देवेश शाक्य के किशनी रोड स्थित कार्यालय पर पहुंचकर मौजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी सदस्यता पर जोर देने को कहा। इसके साथ ही उनका कई क्षेत्रों में स्वागत भी हुआ।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed