फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BJP candidate protest in Bidhuna

दलबदल की राजनीति के साथ भाजपा प्रत्याशी का विरोध

Tue, 25 Jan 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
BJP candidate protest in Bidhuna
बिधूना। विधानसभा सीट बिधूना में दलबदल की राजनीति के साथ विरोध का विगुल भी बजने लगा है। भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए विधायक विनय शाक्य की बेटी रिया शाक्य को भाजपा से टिकट मिलने का कुछ लोगों ने विरोध किया है। सोमवार सुबह रामलीला मैदान में एकत्र हुए लोगों ने नारेबाजी की। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है और इनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

रिया शाक्य को भाजपा से टिकट मिलने के बाद अंदर-अंदर हो रहा विरोध सोमवार सुबह खुलकर सामने आ गया। टिकट की दौड़ में शामिल कुछ दावेदार भले ही सामने न आए हों लेकिन उनके समर्थक सोमवार सुबह करीब 10 बजे रामलीला मैदान में एकत्र हो गए। करीब डेढ़ घंटे तक इन लोगों ने भाजपा से प्रत्याशी बदलने की मांग करते हुए नारेबाजी की। इन लोगों ने पुराने नेताओं को तवज्जों न दिए जाने का नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सूचना पर बिधूना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन जब बात नहीं बनी तो पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन न करने और बिना अनुमति के लोगों की भीड़ जुटाने पर चार लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed