फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BJP booth president died due to electrocution

Auraiya News: करंट लगने से भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत

Fri, 23 Jun 2023 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
BJP booth president died due to electrocution
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। बेला थाना क्षेत्र के जिंदपुर में तीन दिनों से बिजली न आने पर बुधवार रात बूथ अध्यक्ष स्वयं शट डाउन लेकर पटना नहर पुल के पास तार जोड़ने लगा। लाइन जोड़ने के दौरान अचानक से आई सप्लाई से वह करंट से बुरी तरह झुलस कर जमीन पर गिर गया। पास मौजूद साथी उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बूथ अध्यक्ष की मौत पर ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है।
जिंदपुर निवासी भुवनेश (30) पुत्र गेंदालाल बूथ संख्या 303 से भाजपा का बूथ अध्यक्ष था। ग्रामीण संजीव, राहुल, रामप्रकाश आदि ने बताया कि बीते तीन दिनों से गांव में बिजली नहीं आ रही थी। कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी बिजली की आपूर्ति शुरू नहीं की गई। इसपर बुधवार रात को भुवनेश अपने साथियों औरैया-बेला मार्ग पर पटना नहर पुल के फाल्ट जोड़ने के लिए गया था। फाल्ट दूर करने से पहले उसने विद्युत उपकेंद्र पर फोन कर शट डाउन लिया। इसके बाद व लाइन दुरुस्त करने के लिए पोल पर चढ़ गया।
विज्ञापन

तार जोड़ने के दौरान अचानक से बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। इससे करंट लगने से वह झुलस कर पोल से नीचे आ गिरा। पास में मौजूद साथी तत्काल उसे सीएचसी बेला में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पत्नी सलोनी व मां सिया दुलारी का रो-रो कर बुरा हाल है। बूथ अध्यक्ष की मौत की जानकारी पर कन्नौज सांसद प्रतिनिधि रिया शाक्य ने मौके पर पहुंच पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं इस संबंध में उपखंड अधिकारी वैशाली ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article