फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike skids on highway, young man dies after falling on the road

Auraiya News: हाईवे पर बाइक फिसली, सड़क पर गिरकर युवक की जान गई

Sun, 17 May 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 17 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bike skids on highway, young man dies after falling on the road
फोटो-11- हाईवे पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक निकलते वाहन।स्रोत: पुलिस
औरैया। सदर कोतवाली के गांव चिरुहुली ओवरब्रिज के पास शुक्रवार देर रात घर जाते समय युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।
विज्ञापन

इससे दो बाइक सवार हाईवे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया, उसके साथी को सैफई रेफर कर दिया गया। प्राथमिक जांच में दोनों के हेलमेट न लगाए होने की बात सामने आई है।
कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि चिरुहुली ओवरब्रिज पर एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर हालत में पड़े हैं। डायल 112 व कोतवाली पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों की पहचान के लिए आसपास गांव के लोगों से संपर्क किया। इसी बीच जोगीपुर के लोगों ने दोनों की पहचान मिथुन (25) व रौनक (23) निवासी अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव बरुआई के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, उपचार के दौरान मिथुन की मौत हो गई, घायल रौनक को सैफई के लिए रेफर गया गया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया था। बाइक के अनियंत्रित होने की बात सामने आई। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed