फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike riding youth dies due to collision with vehicle

Auraiya News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 14 Mar 2024 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to collision with vehicle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अजीतमल। बुधवार की तड़के करीब डेढ़ बजे हाईवे पर बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर गया। युवक को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र के अनंतराम ओवरब्रिज के पास हाइवे पर बुधवार की भोर एक बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल होकर हाइवे पर पड़ा था। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने मृतक के बाइक नंबर से उसका पता खोजा और संबंधित थाना पुलिस को सूचना देकर परिजनों के पास सूचना पहुंचवाई। सूचना पर पहुंचे मृतक के छोटे भाई अंकुर सिंह व रवि सिंह के अलावा मां सीमा देवी ने उसकी शिनाख्त गिरिराज सिंह 28 पुत्र दशरथ निवासी बराहा थाना खेड़ा राठौर जिला आगरा के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वह किसी काम से कानपुर गया था। जहां से वापस लौट रहा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed