{"_id":"660af86248ac5a540a0c76ba","slug":"bike-riding-youth-dies-due-to-collision-with-tractor-auraiya-news-c-211-1-aur1002-110410-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
बेला। कस्बा के तिर्वा रोड स्थित श्रष्टि आई केयर सेंटर के सामने ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक सुखदेव (28) पुत्र अर्जुनसिंह निवासी फतेता पूर्वा गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से तिर्वा मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।
बेला थाना क्षेत्र के ग्राम फतेतापूर्वा निवासी सुखदेव (28) पुत्र अर्जुन सिंह सोमवार को अपने मौसा के घर महादेव पूर्वा कन्नौज निमंत्रण खाने गया था। देर शाम आठ बजे बाइक से घरआते समय बेला में श्रष्टि आई केयर सेंटर के सामने गलत दिशा से सामने से आ रहे ओवर लोड ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना पुलिस समेत एम्बुलेंस को दी। एम्बुलेंस से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पूर्व ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों में चर्चा रही की बेला सीएचसी की अगर आकस्मिक सेवाएं चालू होती तो शायद युवक की जान बच जाती। युवक के दो बड़े भाई ब्रजेश व विमल है। पत्नी प्रीति का रो-रोकर बुरा हाल रहा।