फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike riding youth dies after being hit by tractor

Auraiya News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 21 Nov 2023 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies after being hit by tractor
सहार। कस्बा की बाजार से बेला क्षेत्र से आ रही बाइक सोमवार शाम छह बजे के करीब पीछे से आए ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। टायर चढ़ जाने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी ले गई। डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

बाइक सवार राजवीर उर्फ विपुल (33) पुत्र विजय सिंह निवासी बंसई थाना सहार बेला रोड से कस्बा की बाजार से बाइक से निकल रहा था। इसी दौरान पीछे से आए ट्रैक्टर की चपेट में वह आ गया। अतिक्रमण के चलते ट्रैक्टर का पिछला टायर बाइक सवार राजवीर पर चढ़ गया। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ बिधूना अशोक कुमार व थाना पुलिस पहुंची। राजवीर को सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टर ने राजवीर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मौत की खबर लगते ही परिजन बेसुध हो गए। परिजनों ने बताया कि राजवीर दो भाई है। राजवीर की शादी करीब दस वर्ष पहले निशा के साथ हुई थी। उनके कोई संतान नहीं है। पत्नी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि बाइक सवार की मौत हो गई है। ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed