{"_id":"6262fe1d72363517236189d3","slug":"bike-riding-miscreants-robbed-the-couple-on-the-strength-of-a-firearm-auraiya-news-knp6927307198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपती को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपती को लूटा
विज्ञापन
अछल्दा। बाइक सवार बदमाशों ने घसारा के पास बाइक सवार दंपती को तमंचे के बल रोक लिया और लूटपाट कर भरथना की ओर भाग निकले। दंपती के साथ हुई लूट की जानकारी मिलते ही पुलिस ने नाकेबंद कर लुटेरों की तलाश शुरू की है।
जनपद इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के नगला विजय निवासी कल्लू ने बताया कि वह अपनी पत्नी रानी के साथ शुक्रवार शाम सात बजे बाइक से अपनी ससुराल अछल्दा के नंगला खागा जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक अछल्दा घसारा के बीच पहुंची तभी अचानक से आए पल्सर सवार लुटेरों ने दंपती की बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर तमंचे के बल पर रोक लिया और महिला से जंजीर व झुमकी लूट ली।
लूट होते देख दंपती ने चिल्लाना शुरू कर दिया। तभी मौका पाकर बाइक सवार लुटेरे भरथना की तरफ भाग गए। जानकारी मिलने पर पहुंची अछल्दा थाना पुलिस पीड़ित दंपती से घटना की जानकारी लेने के बाद लुटेरों की तलाश में दबिश देने में जुट गई है। सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश की जा रही है। पीड़ित दंपती से भी पूछताछ की जा रही है।