{"_id":"62547689ad5dfa172243c319","slug":"bike-riding-farmer-dies-due-to-tractor-collision-auraiya-news-knp6906694179","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
विज्ञापन
फोटो-11एयूआरपी-14 किसान अरविंद यादव की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : AURAIYA
बिधूना। बेला थाना क्षेत्र के जरावन पुलिया के पास रविवार की रात किसान की बाइक में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजन गंभीर रूप से घायल किसान को लेकर बिधूना सीएचसी गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बेला के लालपुर गांव निवासी अरविंद यादव (60) किसान थे। भतीजे अश्विनी ने बताया कि रविवार को घर में मूलशंति का कार्यक्रम था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद चाचा रात करीब दस बजे बाइक से एक रिश्तेदार को छोड़ने डगरूआपुर गांव गए थे।
डगरूआपुर गांव से घर लौटते समय जरावन पुलिया के पास ट्रैक्टर उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने घायल किसान को सीएचसी बिधूना ले गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन
इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना बेला पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेला थानाध्यक्ष जीवाराम ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।