फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike riders tried to drag the girl into the field.

Auraiya News: बाइक सवारों ने की छात्रा को खेत में खींचने की कोशिश

Tue, 16 Dec 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 16 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bike riders tried to drag the girl into the field.
फफूंद। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह कॉलेज जा रही इंटर की साइकिल सवार छात्रा को नकाबपोश बाइक सवारों ने रोक लिया। छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे खेत में खींचने की कोशिश की।
विज्ञापन

छात्रा के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ देख आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने एक नामजद समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी एक कॉलेज में इंटर की छात्रा है। छात्रा के पिता ने बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे बेटी साइकिल से कॉलेज के लिए निकली थी। गांव रतवा-परघईपुर मार्ग पर सुनसान स्थान पर खड़े नकाबपोश बाइक सवार दो युवकों ने बेटी की साइकिल रोक ली। आरोप है कि उसके साथ छेड़छाड़ की गई। इसके बाद छात्रा को सरसों के खेत में खींचने की कोशिश। छात्रा के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर सीओ अजीतमल सृष्टि सिंह और थाना पुलिस मौके पर पहुंचीं। पिता को सूचना देने के बाद छात्रा को थाने ले जाया गया। पूछताछ में छात्रा ने गांव परघईपुर निवासी कन्हैया यादव पर करीब आठ दिन से कॉलेज और घर जाते समय रास्ते में अश्लील टिप्पणी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि मां की तहरीर पर एक नामजद समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। छात्रा को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा गया था। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed