फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike riders snatched 41 thousand rupees from retired soldier

Auraiya News: बाइक सवारों ने सेवानिवृत्त फौजी से छीने 41 हजार रुपये

Mon, 12 Jun 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 12 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bike riders snatched 41 thousand rupees from retired soldier
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर सोमवार दोपहर बैंक से पैसे निकाल कर जा रहे सेवानिवृत्त फौजी की बाइक के हैंडल पर लटका रुपयों भरा बैग पीछे से आए बाइक सवारों ने छीन लिया। काफी दूर तक पीछा करने के बाद जब बाइक सवार हाथ नहीं लगे तो पीड़ित ने फोन कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस पैसे छीन कर भागने वालों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सेंगनपुट्ठा निवासी लालसिंह ने पुलिस को बताया कि वह सेना से सेवानिवृत्त है। अब वह गांव में खेती-किसानी करते हैं। सोमवार को वह अजीतमल कस्बे के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से रुपये निकालने आया था। यहां से उसने 41 हजार रुपये निकालने के बाद वह दोपहर करीब दो बजे बैंक से घर जाने के लिए निकले। उसने रुपये एक झोले में रख कर बाइक में टांग लिया। कोतवाली क्षेत्र के लालपुर हाईवे के पास पहुंचने पर पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसकी बाइक पर लटका बैग छीन कर भाग निकले। लूट की जानकारी मिलते ही एएसपी दिगंबर कुशवाहा, सीओ भरत पासवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित से जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने हाईवे व आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को तलाश की। कोतवाल मुकेश चौहान ने बताया कि जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed