फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   bike rider uncle died due to vehicle collision, nephew injured

Auraiya News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा घायल

Sat, 13 May 2023 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 13 May 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
bike rider uncle died due to vehicle collision, nephew injured
अजीतमल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के कानपुर-इटावा लेन पर गढ़िया ओवरब्रिज के पास शुक्रवार सुबह बाइक से जा रहे चाचा भतीजे को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों को नाजुक हालत में पुलिस सीएचसी लेकर पहुंची। जहां चिकित्सक ने चाचा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, भतीजे को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इटावा जनपद के बकेवर थाना अंतर्गत बहेड़ा अड्डा गांव निवासी राजेश दोहरे (52) पुत्र सकटूलाल अपने भतीजे दीपेंद्र पुत्र रामलखन के साथ किसी काम के सिलसिले में अजीतमल कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर आए थे। बाइक से दोनों शुक्रवार सुबह घर लौट रहे थे। गढ़िया ओवरब्रिज के पास बाइक में पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जब तक राहगीरों की नजर पड़ती, तब तक वाहन तेजी से निकल गया। किसी तरह लोगों ने दोनों को उठाते हुए सड़क से किनारे किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां राजेश दोहरे को चिकित्सक ने मृत बता दिया। हादसे की जानकारी पर दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे। जिनका रो-रोकर बुरा हाल रहा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल युवक का उपचार चल रहा है। राहगीरों की निशानदेही पर वाहन को चिह्नित किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed