फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   bike rider student died due to DCM collision

Auraiya News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

Mon, 12 Jun 2023 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
bike rider student died due to DCM collision
बिधूना। कस्बे के ऐरवाकटरा मार्ग पर ब्रजराज गेस्ट हाउस पास सोमवार शाम पांच बजे के करीब डीसीएम ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बीएससी छात्र की मौके पर मौत हो गई। घटना देख स्थानीय लोगों ने पीछा कर कुछ दूरी पर चालक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर जाम लगाने की कोशिश की। मगर पुलिस के समझाने पर मान गए।
विज्ञापन

बिधूना कस्बा के मोहल्ला जवाहनगर निवासी मुकुल दुबे(20) पुत्र मनोज कुमार दुबे बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र था। सोमवार सुबह ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव बढ़िन में अपने मामा के घर गया था। वहां से वह बाइक से घर लौट रहा था। बिधूना- ऐरवाकटरा मार्ग पर ब्रजराज गेस्ट हाउस पास पहुंचते ही बिधूना की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार छात्र उछल कर दूर जा गिरी और उसका हेलमेट भी क्षतिग्रस्त हो गया। सिर व शरीर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसा देख आसपास के दुकानदार दौड़े। मुकुल व क्षतिग्रस्त बाइक को सड़क से किनारे किया गया। मौके से भागे डीसीएम चालक को पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने पीछा किया और उसे पकड़ लिया। हादसे से आक्रोशित लोगों ने जाम लगाने की कोशिश की पर पुलिस के समझाने पर जाम नहीं लगाया। को शांत कराकर सड़क से हटाया और शव कब्जे में लिया। इस मां सुनीति, बहन खुशी व भाई रंजन रो-रोकर बेहार रहे। ऐरवाकटरा थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। डीसीएम चालक को पकड़ा गया है, तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed