फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike rider shot dead in middle ground

जमीनी रंजिश में बाइक सवारों ने अधेड़ को गोली मारी

Sun, 11 Jun 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
अमर उजाला ब्यूरो औरैया। Updated Sun, 11 Jun 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bike rider shot dead in middle ground
गोली लगने से घायल रामबाबू का उपचार करते डाक्टर व जानकारी करते पुलिस कर्मी - फोटो : Amar ujala

जमीनी रंजिश में बाइक सवार तीन युवकों ने शुक्रवार देर रात एक अधेड़ को गोली मार दी। घायल ने घटना की जानकारी यूपी-100 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गोलीकांड की जानकारी होते ही सीओ सिटी अस्पताल पहुंचे और घायल से घटना की जानकारी ली। वहीं, डॉक्टरों ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जालौन जिले के ग्राम लोहई निवासी रामबाबू (54) पुत्र सिपाही लाल की एक माह पहले दो भैंसें चोरी हो गईं थीं। इसी को लेकर रामबाबू एक माह से लगातार अपनी भैंसों की खोजबीन को गांव-गांव भटकता रहा है। शुक्रवार रात भी रामबाबू भैंसों की खोजबीन के लिए घर से निकला था। वह साइकिल से कानपुर देहात के राजपुर होते हुए रात करीब साढ़े दस बजे औरैया में दयालपुर गांव पहुंचा। रामबाबू ने बताया कि रात अधिक होने के कारण उसने पहले औरैया में ही रात बिताने की सोची और वह दयालपुर में अपने रिश्तेदार के घर जाने लगा।
विज्ञापन


इस बीच जैसे ही वह दयालपुर में बंबा के समीप पहुंचा, तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उसे गोली मार दी। गोली कमर में लगी और वह वहीं पर गिर गया। तभी उसने यूपी 100 पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। उधर, गोली मारने के बाद बाइक सवार मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रामबाबू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर सीओ सिटी भास्कर वर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घायल से पूछताछ की। उधर, डॉक्टरों ने घायल रामबाबू को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी भाष्कर वर्मा ने बताया कि जालौन में उसकी जमीन है। कोतवाली पुलिस से बात कर ली गई है। गांव के कुछ लोगों से जमीनी रंजिश चल रही है। पुलिस ने घायल रामबाबू के पुत्र सुमित की तहरीर पर कल्लू मौजी पुत्र बालेश्वर सिंह निवासी लोहई, जिला जालौन व दो अज्ञात के खिलाफ जान से मारने की नियत से गोली मारने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed