{"_id":"65a3936b558061ef770b79f6","slug":"bike-rider-falls-into-water-filled-pit-after-being-hit-by-vehicle-dies-auraiya-news-c-211-1-aur1002-7498-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वाहन की टक्कर से पानी भरे गड्ढे में गिरा बाइक सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वाहन की टक्कर से पानी भरे गड्ढे में गिरा बाइक सवार, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रुरुगंज। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव हरचंदीपुरवा निवासी बाइक सवार एक युवक को शुक्रवार देर शाम घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बाइक समेत सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गया। युवक के देर तक घर न पहुंचने पर परिजन ढूढ़ने निकले तो बड़े पुर्वा गांव के पास युवक को गड्ढे में बाइक के पास पड़ा देखा। इस पर परिजन उसे उठाकर कानपुर ले जा रहे थे। जहां रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।
हरचंदीपुर्वा निवासी अनुज कुमार 35 पुत्र होम सिंह शुक्रवार को बाइक से बिधूना किसी काम से गया हुआ था। जहां से वह देर शाम अपने घर लौट रहा था। अभी वह गांव बड़े पुर्वा के ककराघाट के पास पहुंचा ही था। कि घने कोहरे के कारण सड़क पर धुंध होने के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसे सामने से टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक समेत सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गया।
इस दौरान उसका छोटा भाई अतुल भी बिधूना से घर आ रहा था। जब देर शाम अनुज घर नहीं लौटा, तो परिजन उसे ढूढ़ने निकल पड़े। जहां बड़े पुरवा गांव के समीप बाइक व अनुज घायलावस्था में एक गड्ढे में पड़ा मिला। करीब डेढ़ घंटे बाद परिजनों ने अनुज को ढूंढकर गड्ढे से बाहर निकाला और उपचार के लिए कानपुर लेकर चल दिए। तभी बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर उसी अनुसार मामला दर्ज किया जाएगा। - अशोक कुमार, सीओ