{"_id":"64d13118a1df8e341c0577fe","slug":"bike-rider-dies-due-to-dumper-collision-auraiya-news-c-211-1-aur1003-1569-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। बेला मार्ग पर कैथावा मोड़ के पास सोमवार शाम सात बजे के करीब तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसा कर भाग रहे डंपर को घेराबंदी कर पकड़ा है।
याकूबपुर निवादा निवासी दिनेश (45) पुत्र रामसनेही सोमवार की दोपहर किसी काम से बिधूना आया था। शाम सात बजे के करीब वह बाइक से वापस घर जा रहा था। बेला रोड पर कैथावा मोड़ के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क किनारे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर हादसा होता देख राहगीर पीछे दौड़े मगर चालक डंपर लेकर भाग निकला। सूचना पर बेला थाना पुलिस पहुंची। घायल को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना पर सीओ अशोक कुमार सीएचसी पहुंच गए। परिजन भी अस्पताल पहुंचे। बेला थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक में डंपर ने पीछे से टक्कर मारी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर डंपर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा। डंपर कब्जे में हैं। चालक को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
शव घर आते ही मचा कोहराम
बिधूना। कस्बा के आदर्शनगर निवासी युवक हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली स्थित शिवालयों में दर्शन करने लिए गया हुआ था। जहां शुक्रवार को पहाड़ पर पैर फिसलने से गिरकर उसकी मौत हो गई। आदर्श नगर निवासी विनोद यादव ने बताया कि उसका पुत्र अजय कुमार (30) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली घूमने के लिए दो अगस्त को गया था। जहां शिव मन्दिर पर दर्शन के लिए लाइन में लगने के दौरान अजय का पैर फिसल गया। अजय पहाड़ से लगभग 300 मीटर नीचे खाई में गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। शव आने पर परिजन बेहाल नजर आए। (संवाद)