{"_id":"6a2463917ed345b17c063ab3","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-auraiya-news-c-211-1-aur1009-146145-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Sat, 06 Jun 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो-18- गौरव की फाइल फोटो।
फफूंद। कस्बा के औरैया मार्ग पर शुक्रवार रात बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मजदूरी कर घर लौट रहे युवक को किसी वाहन ने टक्कर मारी थी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया।
कस्बा के मोहल्ला लोधियान निवासी गौरव कुमार (26) मजदूर था। इसी से ही परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार को वह क्षेत्र के गांव चिरैयापुर में एक टैंक की सफाई करने गया था। देर रात जब वह बाइक से अपने घर लौट रहा था तभी सुक्खू के अड्डा के सामने एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को सीएचसी भेजा। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान मजदूर ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची तो परिजन बेहाल हो गए। उसके परिवार में पत्नी और तीन मासूम बच्चे हैं। गौरव की बड़ी बेटी परी केवल छह वर्ष की है जबकि दूसरी बेटी चिंकी दो वर्ष की है। वहीं, उसका सबसे छोटा बेटा महज एक माह का है।
विज्ञापन
परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की असमय मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।