फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike rider and e-rickshaw driver injured in road accident

Auraiya News: सड़क हादसे में बाइक सवार व ई-रिक्शा चालक घायल

Mon, 30 Mar 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 30 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bike rider and e-rickshaw driver injured in road accident
बिधूना। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में बाइक सवार युवक और ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर किया गया है। हादसे में शामिल बोलेरो कुदरकोट पुलिस ने व कंटेनर को बिधूना पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


पहली घटना कुदरकोट थाना क्षेत्र के बिधूना-भरथना मार्ग पर गांव सूखाताल के पास हुई। इसमें शाम साढ़े पांच बजे बिधूना की तरफ से बाइक से जा रहे रामदास पुरवा निवासी सूरज सिंह की बाइक में बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया। यहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कुदरकोट थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल भेज गया है और बोलेरो को कब्जा में ले लिया गया है। वहीं, दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के कीरतपुर में हुई। यहां एक ई-रिक्शा को पीछे से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। इससे चिरकुआ निवासी ई-रिक्शा चालक मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से उसे भी सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हादसे में शामिल कंटेनर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। कंटेनर चालाक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed